Collector
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यरत चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद | Collector
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यरत चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद
Sudarshan News

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यरत चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ ट्रेन संख्या 15567 में कार्यरत सीनियर सीसीटीसी विकास मीणा एवं अक्षय प्रभु को सूचना प्राप्त हुई कि कोच संख्या S4 की सीट संख्या 34/35 पर यात्रा कर रहे एक यात्री का महिला बैग ट्रेन में छूट गया है। उक्त बैग में नगदी एवं स्वर्ण आभूषण सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। सूचना प्राप्त होते ही ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ ने तत्परता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित कोच में खोजबीन कर बैग को सुरक्षित बरामद किया। इसके पश्चात उक्त बैग को आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु RPF, आनंद विहार रेलवे स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे उसे संबंधित यात्री तक सुरक्षित वापस पहुंचाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके ।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपने कर्मचारियों की इस ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जाती है, जो यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Go to News Site