AajTak
उत्तर प्रदेश के बागपत में तरबूज की फसल देखने जा रहा एक परिवार यमुना नदी में ट्रैक्टर समेत डूब गया. ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में फंसते ही उसमें सवार दो मासूम बच्चों समेत चार लोग पानी में समाने लगे. तभी ग्रामीणों ने जान पर खेलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Go to News Site