Rajasthan Patrika
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को शुक्रवार की शाम को बड़ा झटका देते हुए 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ते हुए बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए। इन सांसदों में राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी शामिल हैं। यह दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए सातों सांसद एंटी-डिफेक्शन कानून से बचते हुए अपनी सदस्यता बरकरार रख सकेंगे। वहीँ राज्यसभा में सिर्फ 3 ‘आप’ सांसद रह गए हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के बीजेपी में शामिल होने की पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भड़क उठे हैं।
Go to News Site