Rajasthan Patrika
पश्चिम बंगाल (West Bengal elections 2026) में पहले चरण में बंपर 92 फीसदी वोटिंग हुई। रेकॉर्ड वोटिंग टर्नआउट के बाद प्रधानमंत्री व BJP के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दावा किया कि यह परिवर्तन की लहर है। भाजपा के कद्दावर नेताओं ने दूसरे चरण के लिए भी अपनी ताकत झोंक दी है। इस बार बीजेपी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण इलाके में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ को भेदकर सत्ता हासिल करना है। इस चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटें हैं। भवानीपुर में भी 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां पश्चिम बंगाल की नेता सदन यानी सीएम ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है।
Go to News Site