Collector
‘अपने कफन की तैयारी कर लो’, सांसद सहित कई लोगों को मिली धमकी, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का विरोध करने पर आया मैसेज | Collector
‘अपने कफन की तैयारी कर लो’, सांसद सहित कई लोगों को मिली धमकी, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का विरोध करने पर आया मैसेज
Rajasthan Patrika

‘अपने कफन की तैयारी कर लो’, सांसद सहित कई लोगों को मिली धमकी, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का विरोध करने पर आया मैसेज

Lawrence Bishnoi Web Series: पंजाब में गैंगस्टर को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के बाद नई विवाद की लकीर खिंच गई है। सरकार ने इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगा दी, लेकिन इसके अगले ही दिन एक और गंभीर मामला सामने आ गया, वो है धमकियों का।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरों को विदेशी व्हाट्सऐप नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। इन मैसेजों की भाषा काफी डराने वाली है, सीधे तौर पर कहा गया है कि ‘अपने कफन की तैयारी कर लो।’ जिन्होंने इसे रिलीज करने का विरोध किया है, उन्हें धमकी मिली है। जिन लोगों को ये मैसेज मिले हैं, उनमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे नाम शामिल हैं।

Go to News Site