AajTak
रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र यूपी बोर्ड परिणाम में फेल घोषित कर दिए गए. जांच में पता चला कि फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल ग्रेड में ‘A+’ की जगह गलती से ‘AA+’ भर दिया गया, जिसे बोर्ड ने अनुपस्थित मान लिया. इस वजह से सभी छात्रों को एब्सेंट दिखाकर असफल कर दिया गया. जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल को नोटिस जारी किया है और एक सप्ताह में परिणाम सुधारने का आश्वासन दिया है.
Go to News Site