Rajasthan Patrika
Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: दिल्ली की सियासत में एक बार फिर आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बार मामला तथाकथित ‘शीशमहल 2’ को लेकर है। अरविंद केजरीवाल ने अपना घर नए पते पर शिफ्ट कर लिया है। जिसके बाद बीजेपी तह आरोप लगा रही है कि यह घर भी केजरीवाल के पुराने सीएम आवास की तरह ही आलिशान है। जिसके बाद आप पार्टी भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे रही है। अब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने सीधे बीजेपी को घेर लिया है। आप की ओर से साफ कहा गया है कि जो तस्वीरें केजरीवाल के नए घर की बताकर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, वे असली नहीं हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ये तस्वीरें इंटरनेट से उठाई गई हैं और जानबूझकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
Go to News Site