AajTak
ग्रेटर नोएडा के दादरी में कार का एसी ठीक करने से मना करना वर्कशॉप संचालक को भारी पड़ गया. आरोप है कि दो युवक पहले गाली-गलौज कर चले गए और कुछ देर बाद साथियों संग लौटकर वर्कशॉप में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
Go to News Site