AajTak
यूपी में अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बंदरों से छात्रों को राहत दिलाने वाला चर्चित लंगूर गोलू अब आजाद कर दिया गया है. वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रूप से कॉलेज परिसर में ही छोड़ दिया है. करीब दो साल पहले कॉलेज प्रशासन ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निपटने के लिए गोलू को सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर रखा गया था, जिसे 12 हजार रुपये मासिक सैलरी पर रखा गया था.
Go to News Site