Rajasthan Patrika
AAP crisis: हाल ही में आम आदमी पार्टी में अंदरूनी दरार के चलते काफी बदलाव देखने को मिले हैं। राघव चड्ढा समेत 7 सांसद आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके चलते काफी राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ समय से टकराव देखा जा रहा था। राज्य सभा में राघव चड्ढा को पद से हटाने के बाद से पार्टी चर्चा में बनी हुई थी। राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खुलकर नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद सांसदों का अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाना एक सोचा समझी रणनीति लग रही है।
Go to News Site