Collector
भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए गो-आश्रय स्थलों में अलर्ट; गोवंश की सुरक्षा को लेकर CM योगी के बड़े निर्देश | Collector
भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए गो-आश्रय स्थलों में अलर्ट; गोवंश की सुरक्षा को लेकर CM योगी के बड़े निर्देश
Sudarshan News

भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए गो-आश्रय स्थलों में अलर्ट; गोवंश की सुरक्षा को लेकर CM योगी के बड़े निर्देश

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सभी गो-आश्रय स्थलों में पशुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी निर्देशों के अनुसार सभी आश्रय स्थलों में पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पंखे, कूलर, वाटर मिस्टिंग सिस्टम और पर्याप्त छायादार व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं ताकि व्यवस्थाओं में किसी भी कमी को समय रहते ठीक किया जा सके। गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की ढिलाई न हो, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। संभावित चारा संकट को देखते हुए सरकार ने गो-आश्रय स्थलों में हरे चारे और भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पशुओं के पोषण को बनाए रखने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश मेश्राम के अनुसार, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाली कराई गई जमीन पर हाइब्रिड नेपियर घास की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि लंबे समय तक हरे चारे की उपलब्धता बनी रहे। कई जिलों में बेहतर इंतजाम और पहल जौनपुर, आजमगढ़, बागपत, सहारनपुर और हरदोई जैसे जिलों में गो-आश्रय स्थलों में कूलर, फॉगर और मिस्टिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं जौनपुर में भूसा दान करने वालों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं। अब तक महराजगंज, जौनपुर, बलिया, वाराणसी, एटा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट और गोरखपुर समेत कई जिलों ने भूसा दान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सरकार ने अन्य जिलों से भी इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की है।

Go to News Site