Collector
जगदलपुर के लेंड्रा बूथ पर सांसद महेश कश्यप ने सुनी ‘मन की बात’; ग्रामीणों संग साझा किया कार्यक्रम... PM मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान,डिजिटल जनगणना और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को सराहा | Collector
जगदलपुर के लेंड्रा बूथ पर सांसद महेश कश्यप ने सुनी ‘मन की बात’; ग्रामीणों संग साझा किया कार्यक्रम... PM मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान,डिजिटल जनगणना और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को सराहा
Sudarshan News

जगदलपुर के लेंड्रा बूथ पर सांसद महेश कश्यप ने सुनी ‘मन की बात’; ग्रामीणों संग साझा किया कार्यक्रम... PM मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान,डिजिटल जनगणना और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को सराहा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्थानीय लोगों के साथ सुना। वे दरभा मंडल के नेगानार शक्ति केंद्र स्थित लेंड्रा बूथ क्रमांक 259 पहुंचे, जहां ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री ने विज्ञान, अंतरिक्ष और ऊर्जा उपलब्धियों को बताया देश की ताकत अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का आधार माना है। उन्होंने बताया कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल करने को बड़ी उपलब्धि बताया और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता में भारत 56 गीगावॉट से अधिक के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। डिजिटल जनगणना 2027: पारदर्शिता और तकनीक का नया मॉडल प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे प्रक्रिया तेज, सरल और अधिक पारदर्शी होगी। नागरिकों की भागीदारी और डेटा सुरक्षा उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। नई व्यवस्था में लोग स्वयं भी अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। कृषि, शिक्षा और भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान पर चर्चा प्रधानमंत्री ने डेयरी क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय चीज ब्रांड्स ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया है। शिक्षा और संस्कृति में भारत की उपलब्धियां उन्होंने यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय अभिलेखागार के डिजिटल पोर्टल और पूर्वोत्तर भारत के बांस उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। संस्कृति, बुद्ध पूर्णिमा और युवा पीढ़ी के लिए संदेश प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट जैसे आयोजनों में भारतीय संगीत की बढ़ती स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला। बुद्ध पूर्णिमा और जीवन मूल्यों का संदेश आगामी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भगवान बुद्ध के “आत्मविजय” और “आंतरिक शांति” के संदेश को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा अंत में उन्होंने छात्रों से कहा कि छुट्टियों का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने का प्रयास भी करें। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सम्पति नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला मंत्री फुलसिंग सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल, मण्डल महामंत्री नारायण कुरानी सहित कई जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Go to News Site