Collector
माइक्रोसॉफ्ट के सबसे पुराने कर्मचारियों पर छंटनी और रिटायरमेंट का साया | Collector
माइक्रोसॉफ्ट के सबसे पुराने कर्मचारियों पर छंटनी और रिटायरमेंट का साया
AajTak

माइक्रोसॉफ्ट के सबसे पुराने कर्मचारियों पर छंटनी और रिटायरमेंट का साया

इस समय हर बड़ी कंपनी में छंटनी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. मेटा अपने 8 हजार कर्मचारियों को बाहर निकाल रहा है. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट भी इस रास्ते पर है. हालांकि, कंपनी ने अपने कुछ पुराने कर्मचारियों को खुद से रिटायर होने का ऑप्शन दिया है. खबर है कि कंपनी अपने पुराने कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना चाहती है, क्योंकि अब उसका ध्यान एआई पर है. साफ बात यह है कि कंपनी अब नई टेक्नोलॉजी पर काम करना चाहती है, जिसमें नई स्किल्स चाहिए. पुराने काम अब कम जरूरी हो रहे हैं. इसलिए कंपनी सीधे नौकरी से नहीं निकाल रही, बल्कि लोगों को खुद से रिटायर होने का मौका दे रही है.

Go to News Site