Collector
प्रमिला मिश्रा जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण; सतना में प्रेरणादायी पहल | Collector
प्रमिला मिश्रा जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण; सतना में प्रेरणादायी पहल
Sudarshan News

प्रमिला मिश्रा जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण; सतना में प्रेरणादायी पहल

सतना के भरहुतनगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में प्रमिला मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के सहयोग से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ हुई। इस अवसर पर मिश्रा ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगी। मंदिर परिसर में लगभग छह फीट ऊँचा नीम का पौधा रोपा गया, जिसे उपयुक्त मिट्टी और खाद के साथ लगाया गया। पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया और रोपण तिथि भी अंकित की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पारिवारिक स्मृतियों जैसे अवसरों को वृक्षारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करें। सेवा न्यास के कार्यकर्ता राजीव व्यास ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से प्रमिला मिश्रा लगातार अपने जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगा रही हैं। इनमें पीपल, बरगद, नीम और आंवला जैसे वृक्ष शामिल हैं, जो अब बड़े होकर छाया और ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल “ग्रीन एम्बुलेंस” के माध्यम से की जाती है, जिससे उनकी सुरक्षा और वृद्धि सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भी अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, ताकि सतना को हरित और स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर सेवा न्यास के कार्यकर्ता राजीव व्यास, शीलम सैनी, वर्षा सिंह, किरण दुबे, अनुजा सिंह, रश्मि सैनी, पूनम मिश्रा, वंदना बागरी, अनिल सैनी, राजेश त्रिपाठी (नीलू), अनिल द्विवेदी, विजय सिंह पटेल सहित कई महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

Go to News Site