Rajasthan Patrika
Arvind Kejriwal attack on BJP: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में ममता बनर्जी के न्योते पर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ कहा और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लगभग 27 लाख मतदाताओं को हटा दिया गया है।
Go to News Site