AajTak
ग्रेटर नोएडा में खड़ी स्कॉर्पियो से किराना व्यापारी राहुल विधूड़ी का शव मिला. ड्राइवर सीट पर हाथ में पिस्टल और शीशे पर गोली का निशान मिला है. पुलिस को आत्महत्या की आशंका है, हालांकि हथियार अवैध प्रतीत हो रहा है. वहीं, मोबाइल, पर्स बरामद कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.
Go to News Site