Collector
ट्रंप के ‘धरती पर नरक’ वाले पोस्ट पर शशि थरूर का बयान, बोले- ‘नजरअंदाज कर देना चाहिए’ | Collector
ट्रंप के ‘धरती पर नरक’ वाले पोस्ट पर शशि थरूर का बयान, बोले- ‘नजरअंदाज कर देना चाहिए’
Rajasthan Patrika

ट्रंप के ‘धरती पर नरक’ वाले पोस्ट पर शशि थरूर का बयान, बोले- ‘नजरअंदाज कर देना चाहिए’

अमेरिकी राजनीति और भारत को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार मामला जुड़ा है डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट से, जिसमें भारत समेत कुछ देशों को बेहद आपत्तिजनक शब्दों में पेश किया गया। उसमें कहा गया था कि भारत और चीन ‘धरती पर नर्क’ जैसे हैं। इस पर भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पूरे विवाद पर थोड़ा अलग नजरिया रखा। उन्होंने फ्रांस24 से बातचीत में कहा कि भारत को इतनी छोटी बात पर ज्यादा उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, कूटनीति में संयम जरूरी होता है। अगर वे सरकार में होते, तो इस तरह की टिप्पणी को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते।

Go to News Site