Dainik Bhaskar
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देसी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगी है। दरअसल, जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम भी फेंका गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Go to News Site