Collector
ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर गरजा बाबा का बुलडोजर; संतकबीरनगर में ढाई गई अवैध निर्माण... पाकिस्तान से करता था फंडिंग | Collector
ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर गरजा बाबा का बुलडोजर; संतकबीरनगर में ढाई गई अवैध निर्माण... पाकिस्तान से करता था फंडिंग
Sudarshan News

ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर गरजा बाबा का बुलडोजर; संतकबीरनगर में ढाई गई अवैध निर्माण... पाकिस्तान से करता था फंडिंग

संतकबीरनगर जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमसुल हुदा खान से जुड़े मदरसे को ध्वस्त कर दिया। खलीलाबाद के मोती नगर इलाके में स्थित इस तीन मंजिला भवन को प्रशासनिक आदेश के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से गिराया गया। यह पूरी कार्रवाई कमिश्नर कोर्ट के निर्देश के बाद की गई। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया था। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, एडीएम और सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तीन थानों की पुलिस, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान भी तैनात किए गए। इलाके को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। जांच एजेंसियों के अनुसार, मौलाना शमसुल हुदा खान पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। बताया गया कि वह धार्मिक प्रचार के नाम पर विदेश यात्रा करता था और कई विदेशी संगठनों के संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक, 2007 में ब्रिटेन जाने के बाद उन्होंने 2013 में वहां की नागरिकता ले ली थी। इसके बावजूद 2017 तक भारत के मदरसे से वेतन लेने का आरोप है। इस मामले में लाखों रुपये की अनियमितता की बात भी सामने आई है। मदरसा लगभग 640 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया था। पहले इसे सील किया जा चुका था और अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण किया गया। प्रशासन का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में विदेशी फंडिंग, धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कुछ में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Go to News Site