Dainik Bhaskar
राज्यसभा के सभापति ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। न्यूज एंजेसी PTI के सूत्रों के मुताबिक इस फैसले के बाद राज्यसभा में BJP के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जबकि AAP के सांसदों की संख्या घटकर 3 रह गई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है। राज्यसभा में पहले भाजपा के 106 सांसद थे। वहीं AAP के 10 सांसद थे। AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली थी। राघव चड्ढा ने कहा था कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता भी हमारे साथ हैं।
Go to News Site