Collector
अमित बनकर आफताब ने रची जिहाद की साजिश; हिंदू नाम रखकर पहले की शादी... फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, शिव नगरी काशी में भी हुआ "लव वाला जिहाद" | Collector
अमित बनकर आफताब ने रची जिहाद की साजिश; हिंदू नाम रखकर पहले की शादी... फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, शिव नगरी काशी में भी हुआ
Sudarshan News

अमित बनकर आफताब ने रची जिहाद की साजिश; हिंदू नाम रखकर पहले की शादी... फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, शिव नगरी काशी में भी हुआ "लव वाला जिहाद"

धर्मनगरी काशी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर अपनी असली पहचान छिपाकर दलित युवती से संबंध बनाने और शादी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है और शादियों में वेटर का काम करके अपना जीवन यापन करती है। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को “अमित” बताया और वेटरों को काम दिलाने का दावा किया। इसी बहाने दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संपर्क गहरा होता गया। शादी का झांसा देकर रचाई गई रस्में आरोप है कि युवक ने पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर शादी का वादा किया। मार्च 2025 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों की शादी कराई गई। शुरुआती दिनों में सब सामान्य लगा, लेकिन कुछ समय बाद सच सामने आने लगा। शादी के बाद जब युवती को युवक के घर ले जाया गया, तो वहां पहुंचकर उसे बड़ा झटका लगा। उसे पता चला कि जिसे वह अमित समझ रही थी, उसका असली नाम आफताब है। इस खुलासे के बाद पीड़िता के अनुसार उसका जीवन पूरी तरह बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि असली पहचान सामने आने के बाद उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही परिवार के एक अन्य सदस्य पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने मायके पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Go to News Site