AajTak
SIPRI रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत का रक्षा खर्च 8.9% बढ़कर 8.66 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन, एयर डिफेंस और आधुनिक हथियारों की खरीद तेज हुई. डिफेंस में खर्चा करने के मामले में भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बन गया है. पाकिस्तान का खर्च 11% बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गया. दुनिया का कुल सैन्य खर्च रिकॉर्ड 28.87 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.
Go to News Site