Collector
'नशा जिहाद' के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही; आशिफ, रिजवान, शाहनवाज और नसरुद्दीन को किया गिरफ्तार | Collector
'नशा जिहाद' के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही; आशिफ, रिजवान, शाहनवाज और नसरुद्दीन को किया गिरफ्तार
Sudarshan News

'नशा जिहाद' के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही; आशिफ, रिजवान, शाहनवाज और नसरुद्दीन को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े हुए थे और युवाओं को इसका शिकार बना रहे थे। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान आशिफ, रिजवान, शाहनवाज और नसरुद्दीन के रूप में हुई है। इनमें से नसरुद्दीन को इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है। वह बहराइच का रहने वाला है, जबकि अन्य तीन आरोपी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के निवासी हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बहराइच के रास्ते नेपाल से नशीले पदार्थ मंगाकर उन्हें क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का विस्तार किन-किन इलाकों तक फैला हुआ है।

Go to News Site