Sudarshan News
चंडीगढ़ में आज मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सांसद मालविंदर कांग के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਜਲ ਸਰੋਤ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ, ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਅਤੇ ਸੰਸਦ ਮਾਲਵਿੰਦਰ ਕੰਗ ਸਮੇਤ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਮਾਨਸੂਨ ਦੌਰਾਨ ਹੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਾਸਟਰ ਪਲਾਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੁਖ਼ਤਾ… pic.twitter.com/J9w2qmC88W — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 27, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के दौरान कहा कि बाढ़ की रोकथाम के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान को जमीनी स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सभी जरूरी सुरक्षा और बचाव कार्य तय समय के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सीएम ने संभावित नुकसान वाले क्षेत्रों में पहले से ही मजबूत प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार लोगों के जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसके लिए सभी विभागों को पूरी तरह अलर्ट और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Go to News Site