Collector
एडीजी अमिताभ यश के पिता का निधन, मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक | Collector
एडीजी अमिताभ यश के पिता का निधन, मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक
Sudarshan News

एडीजी अमिताभ यश के पिता का निधन, मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक (क़ानून एवं व्यवस्था/स्पेशल टास्क फोर्स) के पिता राम यश सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (1985 बैच, बिहार कैडर) का 83 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। अमिताभ यश के पिता के निधन पर यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई अफसरों ने श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि रामयश सिंह एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और गरिमामय पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे, जिन्होंने अपने सेवा काल में बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, गोड्डा (वर्तमान में झारखण्ड राज्य) इत्यादि महत्वपूर्ण जनपदों की कमान संभाली और अपराध तथा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने सेवाकाल के दौरान उच्च कोटि के साहस एवं वीरता के प्रदर्शन हेतु उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक (President Police Medal for Gallantry) प्रदान किया गया। उन्होंने बिहार पुलिस में दीर्घकालीन सेवा देते हुए डीआईजी (इंटेलिजेंस) के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक संवेदनशील दायित्वों का निर्वहन किया और एक सख्त, निष्पक्ष तथा पेशेवर अधिकारी की छवि स्थापित की। वे उन अधिकारियों में रहे जिन्होंने पुलिस सेवा को केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उन्होंने जनसेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हुए आम जनमानस की सेवा में निरंतर योगदान देते रहे। रामयश सिंह के बेटे अमिताश यश यूपी के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। अमिताभ यश एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं।

Go to News Site