Rajasthan Patrika
AAP 7 MP Join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद राजनितिक बयानबाजी तेज है। AAP के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर अब कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह फैसला चौंकाने वाला नहीं है। उनके मुताबिक, असली हैरानी इस बात की है कि इसे होने में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा कि ‘लोटस अब लूटस बन चुका है’, यानी भाजपा का चुनाव चिह्न अब आरोपों के घेरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-छोटे ‘एहसानों’ के सहारे लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। यह बयान सीधे तौर पर राजनीतिक लेन-देन की ओर इशारा करता है।
Go to News Site