Collector
पाला जलालपुरिया AAP में शामिल; CM भगवंत मान ने बताया बड़ी मजबूती, बोले- 'पूरी निष्ठा से पंजाबियों की सेवा करेंगे...' | Collector
पाला जलालपुरिया AAP में शामिल; CM भगवंत मान ने बताया बड़ी मजबूती, बोले- 'पूरी निष्ठा से पंजाबियों की सेवा करेंगे...'
Sudarshan News

पाला जलालपुरिया AAP में शामिल; CM भगवंत मान ने बताया बड़ी मजबूती, बोले- 'पूरी निष्ठा से पंजाबियों की सेवा करेंगे...'

पंजाब के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी और विश्व-प्रसिद्ध ‘क्लोज फाइटर’ पाला जलालपुरिया अब आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पाला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। ਮਾਂ ਖੇਡ ਕਬੱਡੀ ਦੇ ਸਿਰਮੌਰ ਖਿਡਾਰੀ ਅਤੇ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਵਿੱਚ 'ਕਲੋਜ਼ ਫਾਈਟਰ' ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪਾਲਾ ਜਲਾਲਪੁਰੀਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਖੇਡ ਦੇ ਮੈਦਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਉਣ ਵਾਲੇ ਪਾਲਾ ਦੇ ਆਉਣ ਨਾਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਮਿਲੇਗੀ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਮੁੜ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ… pic.twitter.com/1zNdvqGbNO — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 27, 2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि पाला जलालपुरिया ने कबड्डी के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह पाला ने खेल के मैदान में अपने दमदार दांव-पेच से पहचान बनाई है, उसी तरह वे अब जनसेवा के क्षेत्र में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में पाला जैसे खिलाड़ियों का राजनीति में आना युवाओं को प्रेरित करेगा और खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पाला जलालपुरिया का अनुभव और लोकप्रियता ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाला आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और पंजाब के लोगों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Go to News Site