Sudarshan News
हरिगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव में उस समय स्थिति बिगड़ गई जब कोर्ट के वारंट के आधार पर पुलिस टीम मेहंदी हसन की गिरफ्तारी के लिए पहुंची। शुरुआती कार्रवाई के दौरान ही माहौल अचानक उग्र हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोप है कि वारंटी मेहंदी हसन ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर तान दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। फिलिस्तीनी अंदाज में आगे खड़ी थीं हिजाबी नजमा, तबस्सुम और सना खातून, बुर्के वालियों के पीछे छिप कर हमला कर रहे थे मेहंदीहसन, अरमान, अकील और अबरार, सब इंस्पेक्टर महेश को मार डालने पर आमादा मुस्लिम भीड़ ने छीनी सरकारी पिस्टल, हरिगढ़ के खास इलाके में पुलिस पर जानलेवा हमला.. #UP … pic.twitter.com/dvqeIDmdpD — Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) April 28, 2026 घटना के बाद नौगवां अर्जुनपुर गांव में सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलियों में सन्नाटा है और अधिकांश घरों के दरवाजे बंद पड़े हैं। लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं और कई घरों में केवल छतों से हलचल दिखाई दे रही है। आरोपी का घर खाली मिला मुख्य आरोपी मेहंदी हसन का घर पुलिस को खुला मिला, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद परिवार के सदस्य गांव छोड़कर चले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विवाद की शुरुआत एक जमीन के टुकड़े से हुई थी, जो पहले आरोपी के परिवार से जुड़ी बताई जाती है। बाद में उस जमीन की बिक्री को लेकर विवाद गहराता चला गया। पुलिस टीम जब रंगदारी और अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई के लिए पहुंची, तभी समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हालात हिंसक झड़प में बदल गए। 4–5 पुलिसकर्मियों पर हमला स्थानीय जानकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर कुछ पुलिसकर्मी ही मौके पर पहुंचे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ते ही हिंसा बढ़ गई। इस हमले में उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। भीड़ ने पुलिस की पिस्टल, वायरलेस सेट और मोबाइल भी छीन लिए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। 18 गिरफ्तार, 200 लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें महिलाएं और एक युवती भी शामिल हैं। इस मामले में 38 लोग नामजद हैं, जबकि 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी के अनुसार कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और गांव में लगातार पुलिस गश्त जारी है।
Go to News Site