Collector
गरीब दिखने के लिए बाहर से प्लास्टर नहीं करवाता था घर... अंदर डबल बेड के नीचे चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना; मेरठ का रहीमुद्दीन वामपंथी ऐसे चला रहा था हथियारों की फैक्ट्री | Collector
गरीब दिखने के लिए बाहर से प्लास्टर नहीं करवाता था घर... अंदर डबल बेड के नीचे चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना; मेरठ का  रहीमुद्दीन वामपंथी ऐसे चला रहा था हथियारों की फैक्ट्री
Sudarshan News

गरीब दिखने के लिए बाहर से प्लास्टर नहीं करवाता था घर... अंदर डबल बेड के नीचे चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना; मेरठ का रहीमुद्दीन वामपंथी ऐसे चला रहा था हथियारों की फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक बड़े अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लोहियानगर क्षेत्र के अल्लीपुर में एक मकान के तहखाने में पिस्टल बनाने की गुप्त फैक्ट्री चलाई जा रही थी। स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस ठिकाने पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में डबल बेड के नीचे बना तहखाना मिला, जहां हथियार निर्माण का पूरा सेटअप तैयार था। मौके से 11 तैयार पिस्टल, 12 मैगजीन और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि यह अवैध यूनिट पिछले करीब तीन महीनों से सक्रिय थी। एसएसपी अविनाश पांडे के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने अब तक 150 से अधिक अवैध पिस्टल अलग-अलग अपराधियों तक पहुंचाई हैं। यह सप्लाई मांग के आधार पर की जा रही थी, जिससे एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का संकेत मिलता है। स्वाट और सर्विलांस टीम को मिली सूचना के आधार पर घोसीपुर कट इलाके में छापेमारी की गई, जहां से तीन लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रहीमुद्दीन के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क गिरफ्तार आरोपियों में असलम, अलाउद्दीन, अनस, शक्ति, मुनीर, आरिश, शिवा शर्मा, गुड्डू सैनी, राजन और रजत शर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का संचालन रहीमुद्दीन कर रहा था, जो अपने अल्लीपुर स्थित मकान से इस फैक्ट्री को चला रहा था। वह फिलहाल अन्य 10 साथियों के साथ फरार है।

Go to News Site