Collector
खेल जगत के सितारे जस्सा पट्टी AAP में शामिल; CM भगवंत मान बोले- 'उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत...' | Collector
खेल जगत के सितारे जस्सा पट्टी AAP में शामिल;  CM भगवंत मान बोले- 'उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत...'
Sudarshan News

खेल जगत के सितारे जस्सा पट्टी AAP में शामिल; CM भगवंत मान बोले- 'उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत...'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत किया है। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੌਰਵ ਅਤੇ 'ਰੁਸਤਮ-ਏ-ਹਿੰਦ' ਜੱਸਾ ਪੱਟੀ ਜੀ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਨਾਲ 'ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ' ਸਿਰਜਣ ਦੇ ਸਾਡੇ ਸੰਕਲਪ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਲ ਮਿਲੇਗਾ। ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ, ਅਸੀਂ ਮਿਲ ਕੇ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਉਚਾਈਆਂ 'ਤੇ ਲੈ ਕੇ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 28, 2026 मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जस्सा पट्टी के पार्टी में शामिल होने से “रंगला पंजाब” बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जस्सा पट्टी के साथ मिलकर राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ मिलकर पंजाब के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि खेल जगत में जस्सा पट्टी की कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जस्सा पट्टी के जुड़ने से राज्य में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और बल मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके साथ मिलकर सरकार पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के प्रयासों को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब के भविष्य और युवाओं के उज्ज्वल कल के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Go to News Site