Dainik Bhaskar
मुंबई के नया नगर इलाके में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनकी धार्मिक पहचान पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत के पास तैनात गार्ड्स को ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और फिर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल गार्ड्स राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एक स्थानीय व्यक्ति नायब शेख ने घायल को पुलिस स्टेशन और फिर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Go to News Site