Collector
पहले पूछा नाम और धर्म... फिर बोला ‘कलमा पढ़ो’; मुंबई में पहलगाम जैसा हमला, जुबैर अंसारी ने 2 हिंदू गार्डों को मारा चाकू | Collector
पहले पूछा नाम और धर्म... फिर बोला ‘कलमा पढ़ो’; मुंबई में पहलगाम जैसा हमला, जुबैर अंसारी ने 2 हिंदू गार्डों को मारा चाकू
Sudarshan News

पहले पूछा नाम और धर्म... फिर बोला ‘कलमा पढ़ो’; मुंबई में पहलगाम जैसा हमला, जुबैर अंसारी ने 2 हिंदू गार्डों को मारा चाकू

मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किए जाने के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना के बाद मुंबई ATS ने जांच शुरू कर दी है और इसे संभावित ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमला मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) पहले मौके पर पहुंचा और गार्डों से रास्ता पूछा। इसके बाद वह कुछ देर बाद वापस आया और दोनों गार्डों से उनका धर्म पूछा। आरोप है कि उसने एक गार्ड को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार मिश्रा और सुब्रोतो सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ISIS में शामिल होने की बात का जिक्र पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर की तलाशी ली, जहां हाथ से लिखे कुछ संदिग्ध नोट बरामद हुए। इन नोटों में कथित रूप से ISIS में शामिल होने की इच्छा और इस हमले को उसकी शुरुआत बताया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मुंबई के कुर्ला क्षेत्र का रहने वाला है और साइंस ग्रेजुएट है। वह 2010 से 2019 तक अमेरिका में रहा, लेकिन नौकरी न मिलने पर भारत लौट आया। मीरा रोड में अकेले रहने के दौरान वह ऑनलाइन केमिस्ट्री पढ़ाने का काम करता था। एजेंसियों को शक है कि इंटरनेट के जरिए वह कट्टरपंथी विचारधारा के संपर्क में आया। उसके मोबाइल और लैपटॉप की डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है। घटना के बाद नयानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे ATS और स्थानीय पुलिस मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं। ATS इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी विदेशी नेटवर्क या हैंडलर के संपर्क में था या नहीं। फिलहाल मामले की जांच कई एंगल से जारी है।

Go to News Site