Collector
केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने स्विग्स्त्री कार्यक्रम में महिला डिलीवरी पार्टनर्स को किया सम्मानित | Collector
केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने स्विग्स्त्री कार्यक्रम में महिला डिलीवरी पार्टनर्स को किया सम्मानित
Sudarshan News

केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने स्विग्स्त्री कार्यक्रम में महिला डिलीवरी पार्टनर्स को किया सम्मानित

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने आज स्विग्स्त्री: चलते-फिरते महिलाओं का उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। यह विशेष पहल स्विगी द्वारा अपनी महिला डिलीवरी भागीदारों के साहस, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट की महिला डिलीवरी भागीदार शामिल हुईं, जिन्होंने सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को पार कर सम्मानजनक रोजगार हासिल किया और अपने परिवारों का सहारा बनीं। सभा को संबोधित करते हुए मंसुख मांडविया ने कहा कि कार्यबल में महिलाओं की समान भागीदारी सामाजिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण विकसित भारत की नींव है।” उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए नए अवसर खुले हैं, जिससे महिला रोजगार संकेतकों में बड़ा सुधार हुआ है। महिला श्रम बल भागीदारी दर (FLFPR) 2017-18 के 23.3% से बढ़कर 2025 में 40% हो गई है। वहीं महिला कार्यबल अनुपात (FWPR) 22% से बढ़कर लगभग 39% हुआ है। महिला बेरोजगारी दर (FUR) 5.6% से घटकर 3.1% रह गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज पिछले दशक में 19% (2015) से बढ़कर 64.3% (2025) हो गया है। यह श्रम सुधारों, डिजिटल समावेशन और लक्षित कल्याण योजनाओं का परिणाम है। मंसुख मांडविया ने कहा कि पिछले नवंबर लागू किए गए चार श्रम संहिताओं ने बड़ा बदलाव लाया है। विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के तहत पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को कानूनी पहचान और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों में समान काम के लिए समान वेतन, घर से काम, मातृत्व अवकाश और क्रेच सुविधा जैसे प्रावधान महिलाओं के लिए बड़ी राहत हैं। गिग और प्लेटफॉर्म रोजगार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था महिलाओं को समय और परिस्थितियों के अनुसार काम करने की लचीलापन देती है। उन्होंने महिला डिलीवरी भागीदारों की तारीफ करते हुए कहा, “वे सिर्फ परिवार नहीं चला रहीं, बल्कि समाज को प्रेरित कर रही हैं और देश की आर्थिक ताकत बढ़ा रही हैं।” कार्यक्रम में मंत्री ने स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट की कई महिला डिलीवरी भागीदारों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर श्रीहरष माजेती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Go to News Site