Collector
ड्रोन की पैनी नजर से थमे अवैध खनन के हाथ; कांकेर में बड़ी कार्रवाई में मशीनें जब्त | Collector
ड्रोन की पैनी नजर से थमे अवैध खनन के हाथ; कांकेर में बड़ी कार्रवाई में मशीनें जब्त
Sudarshan News

ड्रोन की पैनी नजर से थमे अवैध खनन के हाथ; कांकेर में बड़ी कार्रवाई में मशीनें जब्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे खनिज संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को मजबूती मिल रही है। खनिज विभाग का कहना है कि यह कदम अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी पहल है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से अब खनन क्षेत्रों में रियल टाइम निगरानी संभव हो गई है। इनमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। ड्रोन लगभग पांच किलोमीटर तक की दूरी और 120 मीटर ऊंचाई से निगरानी कर सकते हैं, जिससे दुर्गम और बड़े क्षेत्रों में भी अवैध उत्खनन और परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। इससे कार्रवाई की गति और सटीकता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसी तकनीक के तहत 29 अप्रैल 2026 को कांकेर जिले के तहकापार रेत खदान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ड्रोन से निगरानी के दौरान अवैध खनन में शामिल वाहनों की पहचान की गई, जिसके बाद कार्रवाई होते ही कई लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद खनिज विभाग और केंद्रीय उड़नदस्ता दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा वाहन जब्त किया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त नीति और तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली की सफलता को दर्शाती है।

Go to News Site