Sudarshan News
मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह हादसा चिकलिया फाटा के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी स्कॉर्पियो से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 46 लोग सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग गाड़ी के नीचे दब गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पिकअप में करीब 46 लोग सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अभी भी करीब 13 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। PMO India tweets, "The accident caused by a wall collapse in Bengaluru, Karnataka, is extremely tragic. My condolences to the grieving families. I pray that the injured recover swiftly. Relief of Rs 2 lakh each from the Prime Minister's National Relief Fund will be provided to… pic.twitter.com/4gxHx3Tt53 — ANI (@ANI) April 29, 2026 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। यह घटना क्षेत्र के सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक मानी जा रही है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
Go to News Site