Collector
सोनम कोर्ट में बोलीं- मुझ पर सिर्फ संदेह, सबूत नहीं:सहेली ने कहा-राज को राखी बांधती थी, वो ‘प्रेमी’ नहीं; जमानत अर्जी के अलग-अलग तर्क | Collector
सोनम कोर्ट में बोलीं- मुझ पर सिर्फ संदेह, सबूत नहीं:सहेली ने कहा-राज को राखी बांधती थी, वो ‘प्रेमी’ नहीं; जमानत अर्जी के अलग-अलग तर्क
Dainik Bhaskar

सोनम कोर्ट में बोलीं- मुझ पर सिर्फ संदेह, सबूत नहीं:सहेली ने कहा-राज को राखी बांधती थी, वो ‘प्रेमी’ नहीं; जमानत अर्जी के अलग-अलग तर्क

मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के दौरान पति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम 320 दिनों बाद जेल से बाहर आ गई। बीते सात महीनों में उसने चार बार जमानत मांगी। पहली तीन अर्जी खारिज हुईं, लेकिन चौथी में कानूनी 'लूपहोल' (तकनीकी खामी) के आधार पर सशर्त जमानत मिली। भास्कर की स्टडी में सामने आया कि बचाव पक्ष ने 'प्रेम प्रसंग' की थ्योरी को 'भाई-बहन' के रिश्ते में बदलने और आखिर में प्रक्रियात्मक चूक को ढाल बनाया। सिलसिलेवार जानिए कैसे मिली जमानत… सोनम की पहली जमानत अर्जी चार्जशीट के साथ दाखिल हुई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दूसरी अर्जी में जोर इस बात पर था कि पुलिस के पास ठोस सबूत नहीं है। 15 अक्टूबर 2025 की सुनवाई में बचाव पक्ष ने चार तर्क रखे… हालांकि, कोर्ट ने तर्क खारिज किए। अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया सोनम की संलिप्तता दिखती है और बाहर आने पर उसके भागने की आशंका है। दो महीने बाद, 17 दिसंबर 2025 को सोनम ने फिर जमानत मांगी। इस बार बचाव पक्ष ने नया 'इमोशनल एंगल' पेश किया। लेकिन, कोर्ट ने इस बार भी अपराध की गंभीरता देखते हुए सोनम को राहत नहीं दी। तीन बार नाकाम होने के बाद, चौथी अर्जी में सोनम की टीम ने कानूनी प्रक्रिया की बड़ी खामी पकड़ी। इन तर्कों पर अदालत ने रिकॉर्ड खंगाला, तो पुलिस की लापरवाही सामने आई। कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी के दस्तावेजों में कई तकनीकी खामियां थीं। अनुच्छेद 22(1) के तहत अदालत ने कहा कि हर नागरिक को गिरफ्तारी का कारण तुरंत बताना जरूरी है। ऐसा न होने पर बचाव का अधिकार प्रभावित होता है। इसी आधार पर सोनम को सशर्त जमानत दे दी गई। ये खबरें भी पढ़ें… 1. सोनम का भाई बोला-मुझे उससे मतलब नहीं इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर… 2. सोनम की जमानत के खिलाफ राजा का परिवार हाईकोर्ट पहुंचेगा बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Go to News Site