Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए राज्य के लोकतांत्रिक अधिकारों और जनादेश की रक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी सरकार का कर्तव्य है। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਫ਼ਤਵੇ ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰੀ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਨਾ ਸਾਡਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਹੈ। ਮੈਨੂੰ ਇਹ ਦੱਸਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦ੍ਰੋਪਦੀ ਮੁਰਮੂ ਜੀ ਨੇ ਮਿਲਣ ਲਈ 5 ਮਈ, ਦੁਪਹਿਰ 12 ਵਜੇ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ (MLAs) ਲਈ ਸਮਾਂ ਮੰਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਮੈਨੂੰ ਇਕੱਲੇ ਨੂੰ ਹੀ ਮਿਲਣ ਦਾ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2026 सीएम मान ने जानकारी दी कि द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 5 मई को दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सभी विधायकों के साथ मुलाकात का समय मांगा गया था, लेकिन राष्ट्रपति भवन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलने का निमंत्रण प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां विधायक बाहर प्रतीक्षा करेंगे, जबकि वह अंदर जाकर राष्ट्रपति के समक्ष पंजाब की जनता की आवाज़ और राज्य का पक्ष मजबूती से रखेंगे। सीएम मान ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बैठक के बाद आगे की रणनीति साझा की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा समय दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर राज्य के मुद्दों को सर्वोच्च स्तर पर रखने के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ऐसा कर के वह पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
Go to News Site