Collector
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: “भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार” | Collector
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: “भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार”
Sudarshan News

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: “भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार”

देश की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित ANI National Security Summit 2.0 के मंच से उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए, रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी शर्तों पर स्वेच्छा से रोका था , न कि किसी दबाव में। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर जरूरत पड़ती , तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार था। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक हालात पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय अस्थिरता और संघर्ष के दौर से गुजर रही है — यूरोप में तनाव है और वेस्ट एशिया में लगातार युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में भारत अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकता। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ बयान देने तक सीमित नहीं रहेगा , बल्कि ठोस कार्रवाई करेगा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू की गई थी। भारतीय सेना ने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया , जहां से आतंकवाद संचालित हो रहा था। इस ऑपरेशन ने दुनिया को यह साफ संदेश दिया कि भारत अब हर हमले का जवाब देने में सक्षम और तैयार है। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि भारत को परमाणु हमले की धमकियां मिली थीं , लेकिन देश ने किसी भी दबाव में आए बिना अपने फैसले लिए। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में तेजी से अपनी ताकत बढ़ाने में सक्षम है।

Go to News Site