Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महान सिख वीर सरदार हरि सिंह नलवा की पुण्यतिथि और गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए श्रद्धा और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ਤੀਜੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਮਰਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਸੇਵਾ ਤੇ ਬਰਾਬਰੀ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਸਾਡੇ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਚਾਨਣ ਮੁਨਾਰਾ ਰਹੇਗਾ! pic.twitter.com/D9Xbgd98ty — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2026 सीएम मान ने कहा कि सरदार हरि सिंह नलवा जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान और वीरता को “कोटि-कोटि नमन”। उन्होंने कहा कि नलवा जी का अदम्य साहस और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਜੀ ਦੀ ਬਰਸੀ ਮੌਕੇ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਅਤੇ ਬਹਾਦਰੀ ਨੂੰ 'ਕੋਟਿ-ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ', ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦਲੇਰੀ ਸਾਡੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਹੈ, ਜੋ ਸਾਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਕੌਮ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਦੀ ਰਹੇਗੀ। pic.twitter.com/CS1FQ3sQRh — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2026 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व के पावन अवसर पर समस्त संगत को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी का सेवा, समानता और मानवता का संदेश समाज के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश है, जिसे अपनाकर हम एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। सीएम मान ने कहा कि ऐसे महान विभूतियों का जीवन और उनके आदर्श हमें न केवल इतिहास से जोड़ते हैं, बल्कि वर्तमान में भी सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
Go to News Site