Rajasthan Patrika
अमेरिका-ईरान युद्ध से उपजे पश्चिम एशिया संकट को 2 माह हो चुके हैं और गुरुवार को कच्चे तेल के दाम शुरुआत से 50% से ज्यादा तेजी के साथ 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। इस युद्ध की ज्वाला अब भारतीय अर्थव्यवस्था और आम जन जीवन असर डालने लगी है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों से लेकर निर्यात ठप होने तक, युद्ध का असर हर सेक्टर पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने आपूर्ति पर्याप्त होने का दावा किया है।
Go to News Site