Collector
कैमूर के दुर्गावती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | Collector
कैमूर के दुर्गावती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Sudarshan News

कैमूर के दुर्गावती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कैमूर के दुर्गावती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहां की ऐसी पहल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बच्चों के विकास में नई गति आएगी कैमूर जिलें के दुर्गावती प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय कि सभागार में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपविकास आयुक्त दिव्या शक्ति द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। वहीं इस कड़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें केंद्रों को आंगनबाड़ी सेंटर ऑफ द वीक'''' घोषित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। दरअसल अब तक 20 से 25 अप्रैल  के प्रदर्शन के आधार पर दुर्गावती प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र नुआंव-2 (कोड-22) के सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्र की सेविका इंद्रावती देवी और सहायिका मंजू देवी को उप विकास आयुक्त द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कैमूर ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि दुर्गावती प्रखंड परिसर कार्यालय में आयोजित समारोह में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह् प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती मनरेगा पदाधिकारी,कर्मी एवं अन्य सेविकाओं व सहायिकाएं की उपस्थिति में दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैमूर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहां कि ऐसी पहल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बच्चों के विकास में नई गति आएगी।

Go to News Site