Collector
धार्मिक भावनाओं के अपमान पर बवाल; विश्व हिंदू परिषद ने जताई कड़ी आपत्ति... कार्रवाई की मांग तेज | Collector
धार्मिक भावनाओं के अपमान पर बवाल; विश्व हिंदू परिषद ने जताई कड़ी आपत्ति... कार्रवाई की मांग तेज
Sudarshan News

धार्मिक भावनाओं के अपमान पर बवाल; विश्व हिंदू परिषद ने जताई कड़ी आपत्ति... कार्रवाई की मांग तेज

विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत ने हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इन बयानों में हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है, लेकिन इसका दुरुपयोग किसी भी धर्म या आस्था का अपमान करने के लिए नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। संगठन ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद ने समाज से भी अपील की है कि सभी लोग शांति और संयम बनाए रखें तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में सहयोग करें।

Go to News Site