Collector
समुद्री ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम; भारत-इटली ने जहाज निर्माण और नई तकनीक पर मिलाया हाथ | Collector
समुद्री ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम; भारत-इटली ने जहाज निर्माण और नई तकनीक पर मिलाया हाथ
Sudarshan News

समुद्री ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम; भारत-इटली ने जहाज निर्माण और नई तकनीक पर मिलाया हाथ

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने मुख्यालय में इटली के फिनकैंटिएरी शिपयार्ड के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस बैठक में इटली दूतावास की काउंसलर अन्ना रुफिनो और फिनकैंटिएरी के वरिष्ठ अधिकारी यूजेनियो सांतागाता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक परिमेश शिवमणि से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा, जहाज निर्माण और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जहाज निर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसमें उन्नत जहाज डिजाइन, मजबूत ढांचा, उच्च समुद्री परिस्थितियों में संचालन क्षमता, अग्निशमन प्रणाली और हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीक जैसे विषयों पर विस्तार से विचार हुआ। साथ ही बहुउद्देशीय और तेज़ी से अनुकूल होने वाले मॉड्यूलर जहाजों के विकास पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा दोनों देशों ने स्वदेशी तकनीक के विकास और संयुक्त शोध पर सहमति जताई। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम, ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक, डायनामिक पोजिशनिंग सिस्टम और हरित ऊर्जा आधारित प्रणोदन तकनीक शामिल हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि भविष्य में नियमित संवाद और सहयोग जारी रहेगा ताकि समुद्री सुरक्षा और तकनीकी क्षमता को और मजबूत किया जा सके।

Go to News Site