Collector
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ममता की करीबी शशि पांजा बोलीं, ‘ईवीएम रूम खुला तो कोई एजेंट क्यों नहीं था?’ | Collector
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ममता की करीबी शशि पांजा बोलीं, ‘ईवीएम रूम खुला तो कोई एजेंट क्यों नहीं था?’
Rajasthan Patrika

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ममता की करीबी शशि पांजा बोलीं, ‘ईवीएम रूम खुला तो कोई एजेंट क्यों नहीं था?’

विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में तनाव चरम पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम (Kolkata strong room controversy) में संदिग्ध गतिविधि का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सीसीटीवी में कुछ लोग पोस्टल बैलट के गुलाबी लिफाफों के साथ छेड़छाड़ करते दिखे, जबकि वहां कोई राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। इस मुद्दे पर टीएमसी नेता और मंत्री शशि पांजा ने पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट अलग करने का काम बिना किसी पार्टी को बताए क्यों शुरू किया गया? ईवीएम वाला कमरा (EVM security issue) खोला गया तो एजेंटों को क्यों नहीं बुलाया? यह बड़ी लापरवाही है।

Go to News Site