Rajasthan Patrika
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने ने जब से देश में दस्तक दी है, मौसम में बदलाव देखने को मिला है। देश के कई राज्यों में इस वजह से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न में देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स ने 2026 के लिए भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि अब रिपोर्ट सामने आई है कि अल-नीनो का बारिश पर प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
Go to News Site