Collector
LPG Booking Rule: गैस सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP डिलीवरी और डबल कनेक्शन बंद... आज से लागू हुए 3 नए नियम | Collector
LPG Booking Rule: गैस सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP डिलीवरी और डबल कनेक्शन बंद... आज से लागू हुए 3 नए नियम
Sudarshan News

LPG Booking Rule: गैस सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP डिलीवरी और डबल कनेक्शन बंद... आज से लागू हुए 3 नए नियम

देशभर में 1 मई 2026 से एलपीजी (रसोई गैस) से जुड़े तीन बड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन, ओटीपी बेस्ड डिलीवरी सिस्टम और गैस बुकिंग के नए नियम शामिल हैं। सरकार और तेल कंपनियों ने यह कदम वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति में बाधा और बाजार में स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है, ताकि उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे और किसी तरह की अफवाह या घबराहट न फैले। नए नियमों के तहत अब ओटीपी आधारित डिलीवरी को अनिवार्य किया गया है, जिससे गैस की चोरी और गलत डिलीवरी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्रों में अब एलपीजी बुकिंग के बीच अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन तय किया गया है। इसके अलावा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, और वे नए कनेक्शन या रिफिल के लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च से लेकर अब तक 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कई बार वृद्धि की गई है, और 1 मई को एक बार फिर इसमें बड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 993 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और प्रमुख तेल-गैस मार्गों की बाधाओं के कारण हुई है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस, सीएनजी और पाइपलाइन गैस की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इन्हें स्थिर रखने का प्रयास जारी रहेगा।

Go to News Site