Collector
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल की बैठक | Collector
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल की बैठक
Sudarshan News

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल की बैठक

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल, लखनऊ की बैठक निर्यात भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कन्सीलियेशन हेतु 20 सन्दर्भ तथा आर्वीट्रेशन से निस्तारण हेतु 18 सन्दर्भ प्रस्तुत किये गये। काउंसिल द्वारा समस्त प्रकरणों में सुनवायी करते हुए उपस्थित पक्षकारों को आवश्यक निर्देश दिये गये किये गये। इसके अतिरिक्त 8 नवीन सन्दर्भ काउंसिल के समदा पंजीयन हेतु प्रस्तुत किये गये। बैठक में एक प्रकरण में भुगतान प्राप्त हो जाने के फलस्वरूप उक्त सन्दर्भ की कार्यवाही समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल कुनार सदस्य-सचिव/संयुक्त आयुक्त उद्योग लखनऊ, मनीष पाठक अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ इण्डिया, संजय कौल प्रतिनिधि इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहित सूचीबद्ध सन्दर्भों के पक्षकार उपस्थित रहें।

Go to News Site