Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आज मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक निर्यात भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक आस्थान अमौसी, सरोजनी नगर एवं बंथरा में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु बैठक में उपस्थित जल निगम की सी0एण्ड0डी0एस0 संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत औद्योगिक क्षेत्र में कराये जाने वाले जल निकासी के कार्य की स्वीकृति शासन से अपेक्षित है, जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा सी0एण्ड0डी0एस0 को जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु बनाये जाने वाले नाले में होने वाले व्यय की अनुमानित लागत की धनराशि का ऑकलन कर विवरण आगामी बैठक में उपलब्ध कराये जाने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में अमौसी एवं सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में उ0प्र0 जल निगम द्वारा कराये जाने वाले सीवर एवं एस0टी0पी0 कार्य के सम्बन्ध में जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, अवशेष कार्य सितम्बर, 2026 तक पूर्ण कर लिये जाने से अवगत कराया गया, जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा जल निगम को पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अवशेष कार्य माह-जून, 2026 तक पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मोहान रोड योजनान्तर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 925 मी0 लम्बी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के सम्बन्ध में लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण कर लिया गया है, अवशेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा, जिस पर बैठक में उपस्थित औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा असहमति व्यक्त किये जाने पर मण्डलायुक्त द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण को औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त सर्वे करते हुए आगामी बैठक में सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जनपद उन्नाव की प्रगति मानक के अनुरूप न होने पर मण्डलायुक्त द्वारा प्रगति में सुधार किये जाने के साथ-साथ अन्य अधीनस्थ जनपदों को योजनान्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया।
Go to News Site