Collector
मोबाइल डाटा के बदलेंगे नियम, बिना डाटा मिलेंगे कॉल-मैसेज प्लान, कम अवधि में कीमत पर कैपिंग | Collector
मोबाइल डाटा के बदलेंगे नियम, बिना डाटा मिलेंगे कॉल-मैसेज प्लान, कम अवधि में कीमत पर कैपिंग
Rajasthan Patrika

मोबाइल डाटा के बदलेंगे नियम, बिना डाटा मिलेंगे कॉल-मैसेज प्लान, कम अवधि में कीमत पर कैपिंग

Data Free Plans India: मोबाइल डाटा के नियमों को अब केंद्र सरकार ने बदलने की तैयारी कर ली है। इसके तहत लोगों बिना इंटरनेट डाटा वाले प्लान भी मिल सकेंगे, जिसमें केवल आउटगोइंग-इनकमिंग व मैसेज शामिल रहेंगे। वहीं कम अवधि प्लान की कीमत पर कैपिंग होगी, जबकि 28 दिन के प्लान की जगह कम अवधि वाले और 30 दिन वाले प्लान भी लाने की तैयारी है। डाटा प्लान महीना भी 28 से बढ़ाकर 30 दिन करने की तैयारी है। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत ट्राई ने नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सरकार की कोशिश है कि जून-जुलाई तक नए प्रावधानों को लागू किया जाए।

Go to News Site