Rajasthan Patrika
West Bengal Re-polling: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। इन 15 मतदान केंद्रों में 143-डायमंड हार्बर एसी के चार और 142-मगराहाट पश्चिम एसी के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं, जहां पर शनिवार को दोबारा वोटिंग की जाएगी। आयोग ने यह फैसला मतदान के दौरान अनियमितता की शिकायतों पर लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रेल को, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रेल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में 92.93 फीसदी मतदान हुआ।
Go to News Site